छपरा, अप्रैल 17 -- छपरा , एक संवाददाता। जिप अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथि घोषित होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्देश भी जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि 29 अप्रैल को जिप अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसको लेकर राजनीतिक पंडित जीत हार का आंकलन भी शुरू कर दिए हैं। शहर से लेकर गांव तक इस बार कौन बनेगा अध्यक्ष इसकी चर्चा हो रही है। जिला परिषद में 47 सदस्य हैं। पक्ष व विपक्ष इस चुनाव में आमने-सामने हैं। पिछले साल 29 अगस्त 2024 को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद हुए मतदान में निवर्तमान अध्यक्ष को हार का सामना करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव को ले 20 अधिकारी बनाए गए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव के दिन हुए मतदान में काफी भारी पड़े। ...