चाईबासा, जून 9 -- नोवामुंडी। जिप चेयरमेन लक्ष्मी सुरेन ने 19 वर्षीय सोमवारी गोप की खुदकुशी के बाद अनाथ बच्चों से मिलने कातीकोड़ा गांव पहुंची थी। उन्होंने रिश्तेदारों से मिलकर राशन व आर्थिक सहयोग प्रदान की तथा भविष्य में भी बच्चों को सहयोग करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इनके पिता दामू गोप का देहांत पहले से हो चुका है और उसकी पत्नी कहीं अन्यंत्र काम करने निकल गई है और कोई पता नहीं है। इनके छह सदस्यों वाली परिवार की बड़ी बहन सोमवारी गोप अभिभावक बनकर मेहनत मजदूरी करते हुए छोटी बहन रजनी गोप,बेलमती गोप,सुशांति गोप,सचिता गोप और छोटे भाई सोनाराम गोप का लालन पालन कर रही थी। यह भी पढ़ें- सुकुरमुनि बनी पोखरिया आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...