कुशीनगर, जून 7 -- कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र निवासी एक विधवा महिला ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को पत्रक सौंप एक जिला पंचायत सदस्य पर बेटे की मौत के बाद बहू को बहला कर जमीन बैनामा कराने का आरोप लगाती हुई पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुर्नहा मिश्र निवासी अवधरानी पत्नी सुखराज सिंह ने डीएम व एसपी को पत्रक सौंप आरोप लगाई है कि एक जिला पंचायत सदस्य ने इकलौते बेटे जीतेंद्र की मृत्यु के बाद घर आते-जाते थे। आरोप है कि जिपंस ने बहू को बहला कर पुस्तैनी जमीन को अपनी पत्नी के नाम से लिखवा लिया है।पिछले यह भी पढ़ें- बैनामा की जमीन पर कब्जे की धमकी का आरोप 28 मई को जिपंस पूरे परिवार व एक दर्जन अज्ञात लोगों को लेकर जमीन पर कब्जा करने के नियत से खेत में पहुंचे, जब मना कि तो ...