मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- पुरकाजी पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पुत्र समेत पांच युवकों के खिलाफ जमीन के विवाद में हुई मारपीट में फर्नीचर कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव भूराहेड़ी निवासी निर्देश कटारिया ने मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में बताया कि वह 13 अप्रैल को खादर के गांव भदौला में जमीन के विवाद में कोर्ट से आए कमिशन के लिए गया था। आरोप है कि एक थार गाड़ी में सवार होकर वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत सदस्या के पुत्र गोविंद अपने साथ कोशिंदर नूरनगर व सोनू, प्रदीप,सुमित निवासी मारकपुर समेत हाथों में लाठी, लोहे की रॉड लेकर आए और फर्नीचर कारोबारी निर्देश व उसके भतीजे रोहित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन से जुड़े विवाद ने लिया हिंसक रुप फर्नीचर कारो...