मेरठ, मार्च 14 -- सरधना क्षेत्र में वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य अश्वनी शर्मा के नाम से जुड़े 'लापता' पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पोस्टरों में लिखा गया है कि जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र से लापता हैं और लोगों को उनके दर्शन नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। वायरल पोस्टरों में दावा किया गया है कि चुनाव जीतने के बाद से अश्वनी शर्मा क्षेत्र में कम ही दिखाई दिए हैं और उनके द्वारा विकास कार्य भी नहीं कराए गए। पोस्टर लगाने और सोशल मीडिया पर साझा करने वाले लोगों का आरोप है कि सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय अश्वनी शर्मा ने विकास के बड़े-बड...