मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा स्थित बसपा के मंडल कार्यालय पर बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। मुरादाबाद और बरेली के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजय सिंह बाबू ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा में बूथ और सेक्टर की कमेटी का गठन पूरी ईमानदारी के साथ करना है। सभी 39 वार्डों में से सबसे ज्यादा वार्ड पार्टी को जिताना है। मुख्य सेक्टर प्रभारी डॉ. रणविजय सिंह, रामकुंवर गुलाब,अरुण कुमार टिंकू ने भी अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने की। इस दौरान विधानसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह, करतार सिंह, राधेश्याम पाल, चन्द्रपाल सैनी, सुरेश चंद दिवाकर, पवन कश्यप, शिवलाल सागर, राकेश कुमार, मनवीर सिंह सूरज पाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...