सोनभद्र, अप्रैल 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव लेकर जिला निधि से 20 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई। इसके तहत जिले में सड़क और यात्री शेड आदि का निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिला पंचायत बोर्ड की गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पूर्व में हुई कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा जिला निधि कार्य योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृति तथा अन्य कार्यों के प्रस्ताव पर विचार किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों का प्रस्ताव लेकर 20 करोड की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई। इन कार्यों को जिला निधि से कराया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में यात्री शेड, सड़क, चेकडैम आदि कार्य करा...