बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीजेएम न्यायालय से याचिका खारिज होने के बाद अब जिला जज के यहां रिवीजन याचिका दायर की है। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में विकास व तहबाजारी में करोड़ों के घोटाले के आरोप लगाए हैं और जांच व कार्रवाईकी मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने पूर्व में मंडलायुक्त व डीएम सहित मुख्यमंत्री तक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच व कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश के यहां याचिका दायर की थी, लेकिन यहां से पिछले माह याचिका खारिज हो गई थी। अब उन्होंने जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत रिवीजन याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 से 2020 में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी के कार्यक...