घाटशिला, दिसम्बर 10 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल के लैंपसों को बेहतर ढंग से संचालन को लेकर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से सहकारिता प्रभाव को लेकर लैंपस के अध्यक्ष एवं सचिव को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मुसाबनी के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रत्नेश झा ने अध्यक्ष एवं सचिव को कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लैंपस के संचालन को लेकर सीएससीआईडी कोड (प्रज्ञा केन्द्र) लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन लैंपस को कम्प्यूटर मिल गया है, उस लैंपस को पूरी तरह से कम्प्यूटराइजेश कर सभी काम करना है, उसमें किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। जिन लैंपसो के पास गोदाम नहीं है, वे गोदाम के निर्माण को प्रस्ताव तत्काल भेजें। गोदाम के भवन की मरम्मत को मार्जिन मनी लें झा ने कहा, जिनके पास गोदाम को भवन हैं, लेकिन जर...