नई दिल्ली, मई 25 -- कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री को लेकर सवाल बना हुआ है। 2023 में चुनाव जीतने के बाद शुरुआती 2.5 साल सिद्धारमैया के नेतृत्व में शांति के साथ गुजरे, लेकिन समय पूरा होने के बाद से लगातार कलह मचा हुआ है। आए दिन दोनों नेता दिल्ली में हाईकमान से मिलते हुए नजर आते हैं। दूसरी तरफ कर्नाटक में दोनों नेताओं के समर्थक आपस में उलझते हुए नजर आते हैं। इन सब बातों के बीच अब कर्नाटक की कांग्रेस वाली जंग अब सुलझती हुई नजर आ रही है। लेकिन इसका नतीजा क्या होगा इस पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कर्नाटक के यह दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुलाकात करेंगे, इस दौरान वहां पर राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में पिछले एक साल से ज...