रांची, जनवरी 7 -- रांची, हिब्यू। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि जिन जिलों में टीबी के संदिग्ध मामलों की संख्या कम है, वहां कारणों की समीक्षा करें, जांच की संख्या बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने सभी सरकारी विभागों को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील समूहों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करते हुए निक्षय पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की हिदायत दी है। उद्योग विभाग को नि-क्षय मित्र पहल के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आवश्यक पत्राचार करने की बात कही। अपर मुख्य सचिव बुधवार को नेपाल हाउस स्थित सचिवालय में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्य टीबी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.