मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग ने निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने का दावा किया था। इसको लेकर हर दिन शहर के किसी ना किसी हिस्से में न्यूनतम तीन से चार घंटे बिजली कटौती भी की थी, लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग के ये दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। खासकर मई महीने के अंत और जून की शुरुआत में आई आंधी पानी और बारिश ने विभागीय मरम्मत के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे की पोल खोल कर रख दी है। इस बीच शहर के अधिकांश हिस्सों में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली का गायब होना और हवा के हल्के तेज होते ही घंटों बिजली गायब हो जाना, इस उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए कोढ़ में खाज जैसा साबित हो रहा है। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को कुछ इलाकों में इसकी पड़ताल की गई तो विभागीय द...