जिन्हें पार्टी का झंडा लगाने में शर्म,उनके टिकट पर सोचेंगे : संजय निषाद
लखनऊ, अगस्त 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री डा. संजय निषाद ने उन विधायकों पर नाराजगी जताई है, जो सार्वजनिक तौर पर पार्टी का झंडा नहीं लगाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पार्टी का झंडा लगाने में शर्म आती है। हम उनके टिकट के बारे में दोबारा सोचेंगे। दरअसल, उनकी नाराजगी ऐसे विधायकों से है, जो भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर विधान सभा पहुंचे हैं। निषाद पार्टी को 16 सीटें मिली थीं, जिनमें से दस पर निषाद पार्टी ने अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारे थे और छह सीटों पर भाजपा के सिंबल पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी उतारे गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.