मुरादाबाद, जुलाई 9 -- उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करने को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख पर तीखे कटाक्ष किए। गोवंश के मुद्दे पर ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद के हवाले से सपा प्रमुख की ओर से एक्स पर दी गई प्रतिक्रिया को लेकर गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने गुरुवार को व्यंग्य बाण चलाए। बोले- कल तक सपा प्रमुख को गाय, गोबर और गोशाला से बदबू आ रही थी। अब वह गो वंश के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा हितों के अनुसार धार्मिक मुद्दों पर रुख बदलती है: अखिलेश वह हमारे विचारों को स्वीकार कर रहे हैं। यह सनातन संस्कृति का सम्मान है। वैसे तो सपा प्रमुख को गोवंश, र...