धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद क्रिकेट में उठे विवाद के बीच विक्षुब्ध गुट को मेयर संजीव सिंह का साथ मिल गया है। विक्षुब्ध गुट की ओर से क्रिकेट के विकास को लेकर आयोजित सेमिनार में पहुंचे मेयर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद में क्रिकेट की स्थिति बहुत खराब है। जिन्हें क्रिकेट का क नहीं आता है, वही धनबाद में क्रिकेट संघ चला रहे हैं। मेयर ने कहा कि धनबाद में क्रिकेट के विकास के लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़े, वह इसके लिए तैयार हैं। रविवार को शहर के एक होटल में नया सवेरा-नई पारी, धनबाद क्रिकेट की तैयारी नामक परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मेयर संजीव सिंह ने सबसे पहले स्व. अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित की। यह भी पढ़ें- क्रिकेट में रजेया की टीम बनी विजेता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनवरी में क्रिकेट में बदलाव लाने को लेकर पहल...