नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जलवायु मोर्चे पर स्टील उद्योग क्षेत्र में उत्सर्जन अभी भी एक चुनौती बना हुआ है लेकिन भारत की कंपनियां इस दिशा में भी कदम बढ़ाने लगी हैं। देश की अग्रणी कंपनी जिन्दल स्टील ने उन्नत कोयला गैसीफिकेशन के माध्यम से स्वदेशी कोयले के बेहतरीन उपयोग का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे कम कार्बन वाले स्टील के उत्पादन के साथ-साथ भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिली है। जिन्दल स्टील ने दुनिया में पहली बार एक ऐसी तकनीक (कोयला गैसीफिकेशन) का सफल प्रयोग किया है, जिससे स्वदेशी कोयले से गैस (सिनगैस) बनाकर लोहा (डीआरआई) तैयार किया जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो कंपनी ने विदेशी गैस या महंगे आयातित कोयले के बजाय अपने देश के कोयले को साफ-सुथरी गैस में बदलकर स्टील बनाने की बड़ी कामयाबी हासिल की है।प्राकृतिक गैस...