सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर। सहारनपुर के युवा शोधकर्ता एवं उद्यमी कुमार सत्यम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनके द्वारा विकसित एआई आधारित डिस्ट्रिक्ट एआई नेक्सस को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट-2026 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के प्रतिष्ठित इनोवेट फॉर इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुमार सत्यम सीईक्यूयू लैब्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। यह पुरस्कार उन तकनीकों को दिया जाता है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करती हैं।

डिस्ट्रिक्ट एआई नेक्सस का कार्यक्षेत्र डिस्ट्रिक्ट एआई नेक्सस को प्रशासन को अधिक तेज, पारदर्शी, डेटा आधारित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। कुमार सत्यम न...