विकासनगर, जून 5 -- श्री दिगंबर जैन समाज विकासनगर के तत्वाधान में पूज्या आर्यिका 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन में धर्म आराधना पूर्ण भक्तिभाव के संग चल रही है। शुक्रवार को आयोजन के तीसरे दिन प्रात: से ही कार्यक्रम शुरू हुए। प्रातः श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूज्या माताजी ससंघ के सानिध्य में शांतिधारा हुई। श्री जिनेंद्र भगवान को भव्य पाण्डुकशिला पर विराजमान कर श्रद्धालुजनों ने अभिषेक और शांतिधारा की। सुबह साढ़े आठ बजे आयोजन स्थल पर आचार्य श्री का महापूजन भक्तिभाव से किया गया। पश्चात, पूज्य माताजी ने अपने मंगल प्रवचनों से उपस्थिति को तृप्त किया। पूज्या माताजी ने बताया कि हमारे जीवन में ताली मित्र, थाली मित्र, प्याली मित्र और खाली मित्र जैसे सुख के क्षणों के मित्र होते हैं। ऐसे मित्रों की हमारे जी...