जिनवाणी दर्पण के समान, दिखाती है जीवन के गुण-अवगुण : साध्वी श्रुत पूर्णा
मेरठ, अगस्त 3 -- आदर्श नगर स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जैन श्वेतांबर मंदिर के शासन सम्राट भवन में सोमवार को पूज्य साध्वी प्रवचन दीपिका डॉ. श्रुत पूर्णा श्रीजी एवं साध्वी इष्ट प्रिया श्रीजी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। साध्वी ने कहा कि जिनवाणी दर्पण के समान है। जिस प्रकार दर्पण व्यक्ति को उसका चेहरा दिखाता है और गंदगी नजर आने पर उसे साफ किया जा सकता है, उसी प्रकार जिनवाणी मनुष्य के भीतर के गुण और अवगुणों को सामने रखकर जीवन को सही दिशा दिखाती है। उन्होंने कहा कि जीवन में तीन प्रकार के लोग होते हैं। पहले वे जो एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं। ऐसे लोगों का ज्ञान से कोई संबंध नहीं होता। दूसरे वे हैं, जो कान से सुनते हैं और मुंह से तुरंत बाहर निकाल देते हैं। ये लोग ज्ञान का प्रदर्शन तो करते हैं, लेकिन उसे अपने जीवन में नहीं उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.