बागपत, नवम्बर 10 -- बडागांव के भक्ताम्बर तीर्थ में रविवार को पंचकल्याणक महोत्सव का प्रारम्भ अद्वितीय पाषाण जिनमंदिर के शिलान्यास के साथ हुआ। गर्भकल्याणक का पूजन के साथ माता की गोद भराई की गई। 56 कुमारियों ने माता की सेवा की। महाराजा अश्वसैन का राजदरबार लगा। बडी संख्या में श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए। पंचकल्याणक जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में अनुष्ठान सुबह साढे छह बजे श्रीजी की मंत्र आराधना और जाप के साथ शुरू हुआ। इसके बाद प्रभु का नित पूजन किया गया। अभिषेक कर शांतिधारा की गई। तत्पश्चात अद्वितीय पाषाण जिनमंदिर के शिलान्यास हुआ। इसके बाद ध्वजा रोहण किया गया। फिर गर्भकल्याणक का पूजन हुआ। पूजन युवा प्रतिष्ठाचार्य शुभम जैन शुभांश ने मंत्रोचार के जरिए कराया। दोपहर में सीमांतनी क्रिया की गई। माता की गोद भराई की गई। धर्मावलम्बियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.