जिनको सौंपी गई थी नाम जोड़ने की जिम्मेदारी, उन्हीं का नाम सूची से बाहर
महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के बीच विकास खंड घुघली के बरगदही में वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम कटने का मामला सामने आया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिन बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और मृतकों के नाम हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनका ही नाम नई मतदाता सूची से गायब पाया गया है。
मतदाता सूची की स्थिति बरगदही ग्राम सभा में दो मतदान केंद्र हैं। दोनों बूथों के बीएलओ राम अवतार तथा शबनम खातून का नाम ही मतदाता सूची में नहीं मिला। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रत्याशी रविंद्र यादव, पूर्व बीडीसी सदस्य रामदुलारे, कोटेदार विनोद सहित आशा कार्यकर्ता विशाल, संगीता, शमसुज्जमा, तौफीक आलम समेत सैकडों लोगों के नाम भी सूची से कटे पाए गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.