देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों एक नया ट्रेंड चल गया है। प्रेम प्रसंग व पति-पत्नी के विवाद में न्याय के लिए थाना व एसपी कार्यालय की बजाय मोबाइल व रेलवे टावर पर लोग चढ़ जा रहे हैं। एक सप्ताह के तीन मामले सामने आए हैं। नए ट्रेंड से पुलिस प्रशासन भी अब परेशान नजर आने लगा है।

न्याय पाने के लिए नया तरीका प्रेम प्रसंग व पति-पत्नी समेत अन्य विवाद के निस्तारण व न्याय पाने के लिए थाना, तहसील, कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय के साथ ही न्यायालय तक दौड़ लगाते हैं। न्याय भी लोगों को मिलता है, लेकिन अब एक नया ट्रेंड जिले में दिखने लगा है। मार्च माह में एक युवती बघौचघाट थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। जबकि एक सप्ताह पहले गौरीबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाल...