जितेश के साथ अंतिम बार देखे गए थे शक्ति और दीपक
धनबाद, मई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दुहाटांड़ के वन काली मंदिर निवासी जितेश कुमार रवानी हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस को मृतक के चाचा टुनटुन रवानी ने बताया कि 11 मई की रात भूदा निवासी नेत्री के पुत्र शक्ति सिंह और महावीर नगर निवासी व बरमसिया पुल पर कबाड़ी गोदाम चलाने वाले दीपक राम के साथ जितेश को कुछ लोगों ने देखा था। तीन-चार अन्य लड़के भी थे। 12 मई की सुबह चांदमारी मैदान की यज्ञशाला के पास झाड़ियों में जितेश का लहूलुहान शव मिला था। पत्थर से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या की गई थी। घटना के बाद मंगलवार की शाम छह घंटों तक बरमसिया पुल को परिजन और आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया था। मेयर संजीव सिंह और पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने रात 10 बजे जाम हटाया था। यह भी पढ़ें- आदिवासी लड़की हत्या मामले में आरोपी से मिल रही धमकी , एसपी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.