सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। कोतवाली देहात के सोनबरसा में धारदार हथियार और लाठी डंडा से मारकर जितेंद्र यादव की हत्या करने के मामले में जिला जज कोर्ट में गवाही के लिए आए चिकित्सक रमेश कुमार गुप्ता को वापस लौटना पड़ा। आरोपी राम नरायन के वकील शेख नजर अहमद ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने बिना आदेश के चिकित्सक को दुबारा समन किया था जिस कारण गवाही दर्ज नहीं हो सकी। पुत्र जितेन्द्र की हत्या और परिवार वालों पर जानलेवा हमले के आरोप में दो साल पूर्व सोनबरसा निवासी हृदय राम यादव ने गांव के संदीप वर्मा, आलोक, अजय वर्मा, राम नरायन और जीतलाल पर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- दोहरे हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन कारावास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...