रामनगर, जून 9 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भूगोल विभाग के शोध छात्र जितेन्द्र कुमार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। शोधार्थी जितेन्द्र ने अपना शोध कार्य ग्रामीण पर्यटन व सामाजिक आर्थिक रूपांतरण जनपद नैनीताल का भौगोलिक अध्ययन शीर्षक पर किया है। उन्होंने अपना शोध कार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में पूरा किया है। मौखिकी परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय में भूगोल विभागाध्यक्ष व संयोजक प्रोफेसर अनीता पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...