साहिबगंज, दिसम्बर 18 -- पतना प्रखंड सभागार में करीब एक साल से खाली उपप्रमुख पद के लिए चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिसमें 13 पंचायत के 16 पंसस में से 13 पंसस चुनाव में शामिल हुए। चुनाव प्रक्रिया राजमहल एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सदानंद महतो की देखरेख में किया गया। जिसमें उपप्रमुख पद के लिए मात्र एक ही सदस्य जितेंद्र यादव ने पर्चा दाखिल किया। सारी प्रक्रिया पूरा होने के बाद उन्हें निर्विरोध उपप्रमुख घोषित किया गया। उन्हें एसडीओ श्री महतो ने जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा। मौके पर बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी पंसस छीता बास्की, राजेश यादव, हिरामुनी मुर्मू, ईश्वर टुडू, रेहाना खातुन, संटु हांसदा, लुपसी मुर्मू व अन्य थे। उपप्रमुख चुनाव प्रक्रिया समापन होने के बाद निर्विरोध चुने गये उपप्रमुख जितेंद्र यादव प्रखंड के सभागार से निकलते ही जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.