बगहा, मार्च 30 -- मैनाटांड़ ।एक प्रतिनिधि हाई स्कूल मैनाटाड़ प्लस टू के छात्र जितेन्द्र कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 470 नंबर और उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय बस्ठा की छात्रा सोनम कुमारी ने 468 अंक लाकर प्रखंड का नाम रौशन किया है। राजमिस्त्री का काम करने वाले झुनझुन राउत का पुत्र जितेन्द्र कुमार द्वारा 470 नंबर लाने पर मैनाटाड़ में खुशी का माहौल है। वहीं बस्ठा के वीरेंद्र कुमार की पुत्री सोनम कुमारी ने भी 468 नंबर लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र जितेन्द्र कुमार और छात्रा सोनम कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।साथ ही कहा कि ये दोनों बच्चे शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहे है। विद्यालय परिवार को भी पूरा उम्मीद था कि मैट्रिक परीक्षा में दोनों जरूर अच्छे अंक लायेंगे।और वही हुआ भी। वहीं जितेन्द्र और सोनम ने...