भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर में रहने वाले जितेंद्र की मौत मामले में उसकी मां और पत्नी की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। मृतक की मां अनिता देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पोती को बीमारी थी। उसके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। उनका बेटा शनिवार को ससुराल से लौटा तो बोला कि पत्नी और ससुराल वाले दो लाख रुपये का इंतजाम करने बोल रहे हैं। मां का कहना है कि इस बात पर उन्होंने बेटे को समझाया था। उनका यह भी आरोप है कि उनकी बहू बेटे पर अक्सर दबाव बनाती थी कि जमीन का बंटवारा कर ले नहीं तो आत्महत्या के लिए मजबूर कर देंगे। उधर जितेंद्र की पत्नी ने अपने ससुर और सास सहित अन्य पर साजिश के तहत पति को मारने का आरोप लगाया है। तिलकामांझी थानेदार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन ...