भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा जिले के पदाधिकारियों का ऐलान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जितेंद्र पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बताया कि पदाधिकारियों के निर्देश पर डा. बलिराज मीडिया प्रभारी, सूरज गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सभाजीत पटेल महासचिव, डा. मनोज चौहान कोषाध्यक्ष, महेंद्र निर्मल, बालमिण पटेल, डा. अरविंद कुमार, आदिल पठान, गिरधारी जायसवाल, विशाल पटेल को जिला सचिव बनाया गया। इसी तरह डा. शिवम जायसवाल को जिलाध्यक्ष युवा मंच, शीला देवी महिला मंच जिलाध्यक्ष, विधिमंच जिलाध्यक्ष राजाराम गौतम, किसान मंच मंगल प्रसाद मौर्या, बौद्विक मंच विपुल गुप्ता, व्यापार मंच फहद अहमद बनाए गए। पदाधिकारियों ने संगठन को जिले में और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...