सिमडेगा, मार्च 18 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र जितुटोली में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। ग्रामीणों के अनुसार जामतोली बाजारटांड़ से ओल्हान तक लगभग 7 से 8 किमी लंबी सड़क अब तक पक्की नहीं बन सकी है। वर्तमान में सड़क की स्थिति बेहद खराब है-गर्मी में धूल और गड्ढों से परेशानी होती है, जबकि बरसात में यह पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। खराब सड़क के कारण बच्चों को जोखिम उठाना पड़ता है, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की,ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में सुगम आवागमन की व्यवस्था हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.