विशेष संवाददाता, जुलाई 11 -- UP MLC Seats : जितिन प्रसाद ने 2024 में पीलीभीत से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यूपी की विधान परिषद सीट से इस्तीफा दे दिया था। वह सीट तभी से खाली है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विधान परिषद की इस सीट को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी इतना समय बीतने के बाद भी इस रिक्त सीट को भर नहीं पाई है। पहले संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी ने इस सीट को किसी ऐसे व्यक्ति के लिए खाली छोड़ रखा है, जिसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना हो और वो किसी सदन का सदस्य न हो। मगर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी इस सीट को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिखी। कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भाजपा ने एमएलसी बना दिया था। उन्हें 27 सितंबर 2021 को विधान परिषद भेजा गया था। फिर वे लोक निर...