मुंगेर, अप्रैल 16 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खरुई गांव में आयोजित खरुई विलेज लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला धौरी और जितवारपुर टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर धौरी के कप्तान प्रिंस ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जितवारपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 118 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धौरी की टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र 7 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धौरी के खिलाड़ी लालू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- डीहजीवर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला विजेता टीम को समाजसेवी संदीप कुमार, सोनू कुमार एवं सत्यार्थी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.