नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) पर मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए वोटरों की संख्या, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 68 पर जीत के अंतर से ज़्यादा है। यानी 2025 में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 68 सीटों पर जितने वोट के अंतर से हार-जीत तय हुई, उससे ज्यादा मतदाताओं के नाम SIR से बाहर हो गए हैं। 'वोटर अधिकार मंच' का यह अध्ययन निर्वाचन आयोग और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों पर आधारित है। अध्ययन के अनुसार, 31 जनवरी 2025 को जब दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए थे, उस समय दिल्ली की मतदाता सूची में 1,56,14,000 मतदाता थे। वहीं, 30 जून 2026 तक जब एसआईआर शुरू हुआ, मतदाता सूची में 1,45,10,299 मतदाता रह गए थे। स...