जौनपुर, अप्रैल 5 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहनी में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली और अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के सभी बच्चों, विशेषकर ड्रॉपआउट और बच्चियों को विद्यालय से जोड़ना रहा।रैली के माध्यम से पूरे गांव में "जितने बच्चे आएंगे, सभी दाखिला पाएंगे" का संदेश दिया गया। इसके बाद बैठक में अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। बैठक में खास तौर पर बच्चियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। अभिभावकों को समझाया गया कि बेटियों को भी समान रूप से शिक्षा का अधिकार है और उन्हें स्कूल भेजना बेहद जरूरी है। साथ ही जो बच्चियां पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी हैं, उन्हें दोबारा नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की सुविधाओं और पढ़ाई के माहौल की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.