बगहा, जून 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जीवन में स्वच्छता और स्वास्थ्य का गहरा रिश्ता है। जितनी अधिक स्वच्छता रहेगी उतना बेहतर स्वास्थ्य होगा। उक्त बाते रेड क्रॉस सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने बुधवार को कही। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी एवं आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा वृहद आश्रय स्थल (बालिका गृह), कुमारबाग में माहवारी स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना। मुख्य वक्ता पीएचसी, बेतिया की विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ. चांदनी सिंह ने मासिक धर्म के समय होने वाली परिस्थितियों, समस्याओं और सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह एक स्वाभाविक क्रिया है। खुलकर बात करने से ही ज...