मेरठ, जून 2 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के जिठौली गांव में हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के दो इनामी गो-तस्करों शहजाद और चांद को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को देखकर दोनों आरोपी निर्माणाधीन ओवरब्रिज से कूद गए, जिससे उनके पैरों में चोट लग गई। जानकारी के मुताबिक बीते 30 अप्रैल की रात जिठौली गांव से गोकशी की गई थी। अगले दिन खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। पुलिस की जांच में घटना में शहजाद और चांद की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह भी पढ़ें- गोकशी में फरार चल रहे दो आरोपी भेजे जेल सोमवार को भावनपुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर औरंगाबाद के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर घेर...