रामपुर, अप्रैल 13 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पड़ोसी द्वारा अपने खेत में जलाई जा रही नरई से आग जंगल में फैल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देरी हो चुकी थी। मामला थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव का है। सोमवार को अजीमनगर मिलकखानम रोड स्थित एक किसान अपने खाली खेत में नरई जला रहा था। तेज हवा के कारण आग पड़ोसियों के खेत में जा पहुंची। पलक झपकते ही गेहूं के खड़े खेतों से आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीणों ने गेहूं के खेत में आग लगी देखी तो उनके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- चंदा केवटिया के बघार में लगी भीषण आग, गेहूं राख तमाम ग्रामीण अपने घरों से आग बुझाने के लिए खेत की ओर दौड़ने लगे। आग की सूचना मिलते ही अजीमनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्र...