रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि बच्चे अपने घर में बड़ों को देखकर सीखते हैं, प्रेरित होकर आगे बढ़ते हैं। किशोरावस्था में बच्चों में जिज्ञासा अधिक होती है और वे स्वाभाविक रूप से कई प्रश्न पूछते हैं। जो बच्चे अपनी जिज्ञासा और प्रश्नों के साथ आगे बढ़ते हैं, वह जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनते हैं। अभियान निदेशक शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जमचूआ, नामकुम में 'उमंग दिवस' के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) एवं स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत यूनिसेफ़ के सहयोग से किया गया था। उन्होंने कहा कि समाज में यह धारणा है कि जब लड़का कमाने लगेगा तभी उसकी शादी होगी,...