देहरादून, अप्रैल 27 -- महिला अभिव्यक्ति मंच जिजीविषा ने पृथ्वी दिवस और बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया। प्रतिभागियों ने सुंदर पंजाबी नृत्य किये एवं एक पौधा भी रोपा। सभी महिलाएं पंजाबी परिधान में सुशोभित रहीं। कार्यक्रम सोमवार को बल्लूपुर में गीता असवाल के निवास पर हुआ। संस्था अध्यक्ष अरुणा चावल, सचिव आभा अग्रवाल, ललिता यादव, उपाध्यक्ष रुचि करोड़िया संग सभी महिलाओं ने आयोजन में उत्साह से हिस्सा लिया। अनीता गुप्ता का नृत्य सराहनीय रहा। संस्थापक अध्यक्ष डॉली डबराल ने बताया की बैसाखी का त्योहार पिछले सत्रह वर्षों से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मीणा जोशी, उषा थपलियाल, बीना रस्तोगी महिलाएं उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...