प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। शास्त्री पुल पर गुरुवार देर रात डंपर से कुचलकर जान गंवाने वाले दोनों युवक जिगरी दोस्त थे। वर्षों तक दोनों साथ जिए और मौत भी साथ ही हुई। शुक्रवार को उनके शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद दोनों के शव भी साथ ही गए। मूलरूप से मोरी दारागंज निवासी जय किशोर मिश्रा का परिवार वर्तमान में झूंसी में रहता है। टूरिस्ट गाइड का काम करने वाला उनका इकलौता बेटा 33 वर्षीय विशाल मिश्रा और झूंसी में ही चंद्रगुप्त पार्क के पास रहने वाले 32 वर्षीय अंकुर खरे पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र खरे जिगरी दोस्त थे। दोनों अधिकांश समय साथ ही रहते थे। गुरुवार को दोनों साथ ही शहर आए थे। घर लौटते समय रात लगभग साढ़े 10 बजे शास्त्री पुल पर पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे पीछे बैठा अंकुर सड़क पर गिर...