बलरामपुर, मई 13 -- गैसड़ी। ग्राम पंचायत जिगनीहवा के पुरवा पिपरी में बीते रविवार को 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 100 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहालग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीण दिलीप सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, बब्बू प्रताप सिंह, रामसरन कश्यप, जगदीश प्रसाद शर्मा, बाबूराम वर्मा, हलीम, सादिक व मोहम्मद मुस्लिम ने बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह फुंक गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से पंखा, कूलर और पानी के मोटर ठप हैं। लोगों के सामने पेयजल संकट भी गहराने लगा है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता अजय कुमार से मिलकर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाए जान...