जिगना के गौरा गांव में दबंगों ने कार का शीशा तोड़ा, मालिक अन्य की पिटाई की
मिर्जापुर, जून 18 -- जिगना(मिर्जापुर)। वीरेंद्र दुबे क्षेत्र के गौरा गांव के छतरीपुर मजरे में गुरुवार की सुबह मनबढ़ों ने पड़ोसी की कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर कार मालिक सहित सगे भाइयों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गाँव निवासी कृपा शंकर एवं सुरेन्द्र कुमार पुत्रगण मनबोध ने बताया कि बुधवार की शाम पड़ोसी के बेटे की बारात प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी गाँव गई थी। पड़ोसी के अनुरोध पर दूल्हा ले जाने के लिए कार को सजाकर बारात में ले गया था। रात्रि के दौरान जनवासे से दुल्हन के घर तक कार से दस चक्कर लगवाया गया। भोर में जब वह गहरी नींद में था तब उसे एक बार फिर कार ले चलने के लिए दबाव बनाया गया। उसने जाने से इंकार किया तो बारात मालिक ने गाली देते हुए देख लेने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.