मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन परिसर में रविवार को पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) मजदूर संघ समस्तीपुर मंडल की मुजफ्फरपुर शाखा का गठन हुआ। इसको लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने की। इसमें सर्वसम्मति से जिकेश सिंह को शाखा अध्यक्ष और आदित्य गौरव सिंह को सचिव चुना गया।वहीं, उपेंद्र पासवान, मनीष कुमार, वीरेश कुमार, नीरज झा, धीरज झा, राजेश कुमार रजक, प्रभात झा, अरविंद कुमार सिंह, राजन कुमार व अवधेश कुमार यादव को शाखा पदाधिकारी नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर बिहार प्रांत संपर्क प्रमुख मोहनीश कुमार, मंडल प्रभारी सुनील कुमार ठाकुर, जोनल संयुक्त महामंत्री सत्यप्रकाश, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य भूषण मिश्रा ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। मौके पर जोनल कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार व...