गिरडीह, जून 2 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में जिओ का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। नेटवर्क सेवा बेहतर नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान चल रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने तो जिओ की सेवा से तौबा कर लेने की सूचना है। जिओ उपभोक्ताओं के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी छोर के सुदूरवर्ती इलाके में जिओ के बेहतर नेटवर्किंग की व्यवस्था के लिए तरस गए हैं।

नेटवर्क सेवा में परेशानी कहा कि जिओ के फॉर जी से फाईव जी सेवा लांच करने के बाद लोगों ने बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद से शत प्रतिशत लोग जिओ के उपभोक्ता बन बैठे, लेकिन परिणाम ठीक इसका विपरित साबित हुआ है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे लोगों को टु जी की भी सेवा नसीब नहीं है। कभी कभी ते नेटवर्क पर भी आफत आ जाता है। जिससे दूर दराज में रहनेवालों से संपर्क तक स्थापित नहीं हो पाता है। जिओ...