सासाराम, अक्टूबर 2 -- सासाराम/बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। संतान की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाएं शनिवार को जिउतिया व्रत रखेंगी। अश्विन कृष्ण अष्टमी के अवसर पर होने वाले इस व्रत में महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला उपवास करेंगी। व्रत को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों और बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। जिउतिया गुथवाने के साथ फल, पूजन सामग्री, मिठाई, श्रृंगार सामग्री और आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- जिउतिया पर्व आज, संतान की लंबी उम्र की कामना यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिउतिया का नहाय-खाय संपन्न, निर्जला उपवास कल यह भी पढ़ें- Pakur News: नहाय-खाय के साथ जिउतिया पर्व शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...