चंदौली, अक्टूबर 3 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर शनिवार को पीडीडीयू जंक्शन पर व्रतधारी महिलाओं की भारी भीड़ रही। बिहार से आने वाली ट्रेनों में सवार होकर हजारों महिलाएं जंक्शन पहुंचीं। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गुरुवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी थी। सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के निर्देश पर कमर्शियल सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया। स्टेशन पर अधिकारियों की विशेष टीम गठित कर निगरानी कराई गई। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ व विभागीय कर्मियों की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों और फुट ओवर ब्रिज पर लगातार चक्रमण किया। वहीं बिहार से आने वाली प्रत्येक ट्रेन पर विशेष नजर रखी गई। ट्रेन से उतरने वाली व्रतधारी...