हापुड़, जनवरी 8 -- जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच के गांव बिगास में नाला निर्माण का शुभारंभ किया। नाला निर्माण होने से ग्रामीणों की जलभराव की समस्या हल होगी। इसपर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद नागर ने कहा कि काफी समय से जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच में नाला निर्माण की मांग उठ रही थी, क्योंकि गांव में पानी निकासी की समस्या होने से ग्रामीण को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण कराने के लिए नाला निर्माण किया जा रहा है। चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि इस नाले के निर्माण से गांव के लोगों को काफ़ी लाभ होगा, क्योंकि इस नाले की मांग बहुत समय से चल रही थी, लेकिन रेखा हूण व प्रमोद नागर ने इस मांग को पूरा किया। जिला प...