नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- 9/11 हमलों की 25वीं बरसी के मौके पर अल-कायदा के आधिकारिक मीडिया विंग अस-सहाब ने हमजा बिन लादेन का एक वीडियो जारी किया है। हमजा, अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन का बेटा और उसका नामित उत्तराधिकारी था। खास बात यह है कि 2019 में हमजा के अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा के पास अमेरिकी आतंकवाद रोधी अभियान में मारे जाने की खबर सामने आई थी। हमजा के इस नए वीडियो ने खुफिया मामलों के जानकारों का ध्यान खींचा है। वीडियो में हमजा की ऐसी फुटेज दिखाई गई है, जिसे पहले सार्वजनिक नहीं किया गया था।50 मिनट के वीडियो में अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीरें भी अल-कायदा की ओर से जारी करीब 50 मिनट लंबे वीडियो का शीर्षक "11 सितंबर के हमलों के पच्चीस साल" है। इसमें मारे जा चुके अल-कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की कुछ ऐसी तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, ज...