बगहा, मई 17 -- पिपरासी,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड स्थित पंचायतों में दर्जनों बुजुर्ग ऐसे है जो प्रशासनिक लापरवाही और गलत सत्यापन के कारण खुद को जिंदा साबित करने के लिए प्रखंड व पंचायत स्तर के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे है। कारण कि उनको मृत घोषित कर उनके पेंशन को बंद कर दिया गया है। यह जानकारी बुजुर्गों तब चली जब उनको पेंशन आना बंद हो गया। पेंशन आना बंद होने पर बुजुर्गों ने पेंशन के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यालयों से जब जानकारी जुटाई शुरू की तो उनके होश उड़ गए। कारण कि उनके जिंदा रहते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यह जान बुजुर्गों के होश उड़ गए और सत्यापन करने वाले जिम्मेदारों के प्रति रोष व्यक्त करते हुए उन लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इसको ले बुजुर्गों द्वारा कई बार अधिकारियों से गुहार भी लगाई जा चुकी है, बावजू...