वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 7 -- यूपी के सहारनपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। गंगोह ब्लॉक के खानपुर गुर्जर गांव में जिंदा पुरुषों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उनकी पत्नियों के नाम विधवा पेंशन स्वीकृत कराने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की, जिसमें शुरुआती जांच में दो मामले सही पाए गए हैं। वहीं, एक दर्जन से अधिक अन्य मामलों में भी अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।जिंदा पतियों को मृत दिखाकर पत्नियों को बांटी विधवा पेंशन जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि पंचायत सहायक ने सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर कई जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नियों के नाम विधवा पेंशन स्वीकृत करा दी गई। इतना ही नहीं, इस पूरे खेल में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी तैय...